TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सलमान खान को फिर मिली धमकी 'घर में घुसकर मारेंगे, कार को बम से उड़ा देंगे

मुख्य समाचार: TN9 मुंबई: सलमान खान को एक बार फिर घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
ये धमकी मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर दी गई है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मुंबई: सलमान खान को एक बार फिर घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर दी गई है। मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ वर्ली
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इससे पहले 2024 में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
की गई थी। हमलावरों ने कुल 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से चार फायर सलमान के घर की तरफ किए थे। ये फायरिंग 7. 65 MM बोर की पिस्टल से की गई थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। सलमान खान
को साल 2020 में भी धमकी मिली थी, जब मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश आया था। इस संदेश में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से कहा गया था कि अगर सलमान खान 5 करोड़ रुपये नहीं देते हैं, तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस संदेश में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से कहा गया था कि अगर सलमान खान 5 करोड़ रुपये नहीं देते हैं, तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।
  • सलमान खान को साल 2020 में भी धमकी मिली थी, जब मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश आया था।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।