TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: रोडवेज बस स्टेशन से महिला के अपहरण का प्रयास

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने महिला के पति और चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने महिला के पति और चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आवास विकास किच्छा निवासी वैशाली ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका पति शिवम कुमार (142
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मोहल्ला बागवान, मैनपुरी) से विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में रुद्रपुर कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ गांव गई थी और कुछ सामान पहुंचाने के लिए अपने ताऊ के घर रुद्रपुर आई थी। शाम लगभग चार बजे, जब वह किच्छा जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे
पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पति शिवम कुमार और चार अन्य लोग आए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को घसीटते हुए जबरन अपहरण करने का प्रयास करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए, जिससे
आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी कोर्ट के बाहर उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने पुष्टि की कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने पुष्टि की कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
  • महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी कोर्ट के बाहर उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है।
  • महिला के शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।