TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: विकास शर्मा ने ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का किया शुभारंभ, संजय नगर खेड़ा बस्ती से की पहल शुरुआत...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
नगर निगम रुद्रपुर के महापौर Vikas Sharma ने संजय नगर खेड़ा बस्ती से ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर Vikas Sharma ने संजय नगर खेड़ा बस्ती से ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान सीधे उनके बीच पहुंचकर करना है। अभियान के तहत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आयोजित बहुद्देशीय शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान महापौर ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई
के निर्देश भी दिए गए। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर का विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहभागिता से संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान
सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद चिराग कालरा, राधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अभियान के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
  • इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद चिराग कालरा, राधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।