TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद दो युवकों पर रॉड से हमला; BJP नेता समेत 12 पर FIR दर्ज

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो युवकों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो युवकों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, उनके भाई सन्नी चुघ समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रॉड से हमला करने का आरोप
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांधी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक वाल्मीकि अपने दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से काशीपुर फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवार सन्नी चुघ ने लोहे की रॉड से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ देर बाद भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ अपने भाई सन्नी और करीब 10-12 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों के
इस्तेमाल का भी आरोप पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। वहीं जतिन का भी उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा घटना से नाराज वाल्मीकि समाज के लोग शनिवार सुबह रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों
की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। BJP नेता समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने मामले में पारस चुघ और सन्नी चुघ समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मुकदमे में हत्या के प्रयास, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। सीओ रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
  • फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • सीओ रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।