TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: मिलावटखोरी पर सख्ती, 2021 से अब तक 205 सैंपल फेल—एडीएम ने खाद्य सुरक्षा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने शुक्रवार को जिला सभागार में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने शुक्रवार को जिला सभागार में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई और खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा एप और टोल-फ्री नंबर 1800112100 का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ.
हरेंद्र मलिक, पंतनगर विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना कुशवाहा, डीपीओ मुकुल चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या, अपर्णा शाह, डीएसओ विनोद तिवारी और बीईओ सावेद आलम शामिल रहे। 205 सैंपल पाए गए असुरक्षित:खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि हाल में
लिए गए 58 सैंपलों में से 7 असुरक्षित और 1 अधोमानक पाया गया। वर्ष 2021 से अब तक 1155 सैंपलिंग की गई, जिनमें 205 सैंपल फेल हुए। इनमें से 193 मामलों पर वाद दायर किए गए, जबकि 89 मामलों का निस्तारण कर 52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इनमें से 193 मामलों पर वाद दायर किए गए, जबकि 89 मामलों का निस्तारण कर 52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
  • वर्ष 2021 से अब तक 1155 सैंपलिंग की गई, जिनमें 205 सैंपल फेल हुए।
  • 205 सैंपल पाए गए असुरक्षित:खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि हाल में लिए गए 58 सैंपलों में से 7 असुरक्षित और 1 अधोमानक पाया गया।