TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: तीनपानी डैम और पुलिया का पुनर्निर्माण सीएम घोषणा में शामिल, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

मुख्य समाचार: रुद्रपुर में बारिश के दौरान टूटे तीनपानी डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण को लेकर राहत भरी खबर आई है।
यह प्रोजेक्ट अब मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर लिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर में बारिश के दौरान टूटे तीनपानी डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण को लेकर राहत भरी खबर आई है। यह प्रोजेक्ट अब मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर लिया गया है। महापौर विकास शर्मा ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा था,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जिसके बाद सीएम ने इसे अपनी घोषणा में सम्मिलित करने की मंजूरी दी। खटीमा कैंप कार्यालय में शुक्रवार देर रात हुई मुलाकात के दौरान महापौर ने बताया कि वार्ड नंबर एक, फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम लंबे समय से जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में था। बरसात के समय जलनिकासी की समस्या के कारण सड़कों
और कॉलोनियों में पानी भर जाता था। एक माह पहले भारी बारिश और जलभराव के चलते डैम और पुलिया को तोड़ना पड़ा था। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजें।
डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस निर्माण के बाद हजारों की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुचारु हो सकेगा। महापौर ने बताया कि सीएम की घोषणा के बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • महापौर ने बताया कि सीएम की घोषणा के बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • इस निर्माण के बाद हजारों की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुचारु हो सकेगा।
  • डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।