TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: जलभराव से पावर हाउस ठप, 11 फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, छह ट्रांसफार्मर फुंके लाखों का नुकसान

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
भारी बारिश के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित यूपीसीएल पावर हाउस में जलभराव हो गया, जिससे बुधवार को 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। भारी बारिश के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित यूपीसीएल पावर हाउस में जलभराव हो गया, जिससे बुधवार को 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे बिजली बंद, दोपहर तक नौ फीडर बहाल जलभराव के चलते बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। दोपहर तीन बजे तक
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नौ फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।नवोदय सब डिवीजन के ईई उमाकांत चतुर्वेदी के अनुसार, आदर्श कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी में बिजली शाम छह बजे के बाद ही बहाल हो सकी। मटकोटा सब स्टेशन के कई इलाके भी प्रभावित मटकोटा 33 केवी सब डिवीजन से जुड़े जयनगर, छतरपुर, डिवाइन सिटी, सरस्वती विहार
और टांडा क्षेत्र में भी जलभराव के कारण बिजली बाधित रही।जयनगर और छतरपुर में तो मंगलवार रात से ही बिजली बंद थी।उपखंड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि टांडा फीडर से जुड़े इलाकों में शाम पांच बजे तक बिजली आ गई थी।डिवाइन सिटी, छतरपुर और सरस्वती विहार में जलभराव के चलते बिजली देर शाम
तक बहाल हो पाई। भारी नुकसान: छह ट्रांसफार्मर फुंके, 32 पोल टूटे बारिश से सिर्फ आपूर्ति नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।छह ट्रांसफार्मर फुंक गए, 32 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए और करीब 6.2 किमी की लाइन टूट गई।मटकोटा सब डिवीजन को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।सात गांवों में बिजली पूरी तरह बाधित रही।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सात गांवों में बिजली पूरी तरह बाधित रही।
  • मटकोटा सब डिवीजन को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
  • छह ट्रांसफार्मर फुंक गए, 32 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए और करीब 6.2 किमी की लाइन टूट गई।