TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, गाय का भी कराया इलाज

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे में घायल एक गाय के उपचार की व्यवस्था भी कराई। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल के रूप में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
देखा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात बगवाड़ा मंडी के पास सड़क दुर्घटना में एक दंपति के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी, कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी और बगवाड़ा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल पति-पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार की व्यवस्था कराई। इसी दुर्घटना में घायल गाय के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस
त्वरित कार्रवाई के जरिए रुद्रपुर पुलिस ने जरूरत के समय लोगों की मदद के साथ बेजुबान पशुओं के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाई। पुलिस की इस पहल से यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना जैसी आपात परिस्थितियों में पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तत्पर है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस की इस पहल से यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना जैसी आपात परिस्थितियों में पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी तत्पर है।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई के जरिए रुद्रपुर पुलिस ने जरूरत के समय लोगों की मदद के साथ बेजुबान पशुओं के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाई।
  • इसी दुर्घटना में घायल गाय के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।