TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

मुख्य समाचार: रुद्रपुर के रम्पुरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने खुलेआम तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए।
घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन इसकी शिकायत किसी ने पुलिस को नहीं दी।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर के रम्पुरा इलाके में बाइक सवार युवकों ने खुलेआम तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन इसकी शिकायत किसी ने पुलिस को नहीं दी। अब घटना
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। फुटेज में तीन बाइक पर सवार करीब नौ युवक नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से दो बाइकें एक घर के बाहर रुकती हैं। इसके
बाद एक बाइक पर बैठे दो युवक और दूसरी बाइक पर बैठा एक युवक तमंचा लहराते हुए फायरिंग करते हैं और फिर सभी तेज़ी से वहां से निकल जाते हैं। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस वारदात से क्षेत्र
में दहशत का माहौल है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि फुटेज 23 अगस्त का है और इसमें युवक अवैध असलहों से फायरिंग करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने पुष्टि की कि फुटेज 23 अगस्त का है और इसमें युवक अवैध असलहों से फायरिंग करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
  • एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
  • गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।