TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: रिश्ते से इंकार... मां ने ठुकराया जली हुई बेटी का शव, पड़ोसियों ने निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के रुद्रपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक मां ने अपनी बेटी का शव देखने के बाद उससे रिश्ते से भी इंकार कर दिया, जबकि इलाके के लोगों ने आगे बढ़कर बेटी का अंतिम संस्कार किया।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के रुद्रपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी बेटी का शव देखने के बाद उससे रिश्ते से भी इंकार कर दिया, जबकि इलाके के लोगों ने आगे बढ़कर बेटी का अंतिम संस्कार किया। यह घटना कौशल्या कॉलोनी की है, जहां मंगलवार को संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर एक शिक्षिका की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में भावनाओं को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला। मृतका सुषमा पंत (52) की मां वहां पहुंचीं और कांपती आवाज में पुलिस से पूछा—“मेरी बेटी कितनी जली है?” जब बेटी का जला हुआ चेहरा देखा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तो आंखें नम हो गईं, लेकिन कुछ पल बाद उन्होंने कहा, “हमारा रिश्ता कई साल पहले खत्म हो चुका है, मैं यह शव नहीं ले सकती।” यह कहकर वे वहां से चली गईं। कुछ देर तक माहौल गमगीन रहा। तभी कौशल्या कॉलोनी के लोगों ने आगे बढ़कर इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने शिक्षिका का अंतिम संस्कार किया और शाम को सुषमा पंत को मुखाग्नि दी।सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका की मां ने शव लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कॉलोनीवासियों को शव सौंपा गया और उन्होंने ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शिक्षिका की मौत आग में झुलसने और पेट फटने से हुई। गला दबाने या दम
घुटने के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान एक डायरी और पेन बरामद हुआ है। मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली और वर्तमान में किच्छा की कौशल्या कॉलोनी फेस-2 में रहने वाली सुषमा पंत सिरोलीकलां प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थीं। वह पिछले 14-15 वर्षों से यूपी के आजमगढ़ निवासी अजय मिश्रा के साथ रह रही थीं। अजय शिक्षिका का केयरटेकर था और दक्ष चौराहे पर रेस्टोरेंट चलाता है। अजय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर जब वह कमरे में पहुंचा तो शिक्षिका जली हुई हालत में पड़ी थी। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बुधवार को डॉक्टरों के पैनल
ने जांच की, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई। क्राइम सीन रिक्रिएशन और जांच जारी:पुलिस ने बुधवार को केयरटेकर अजय मिश्रा को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। अजय ने बताया कि शिक्षिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और वह घर से निकलते समय गेट पर ताला लगाकर गया था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शिक्षिका का मोबाइल फोन कमरे से बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मामला हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांचा जा रहा है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका की मौत आग में जलने और पेट फटने से होना पाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
  • एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका की मौत आग में जलने और पेट फटने से होना पाया गया है।
  • मामला हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांचा जा रहा है।