विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फैन अचानक अपनी फिटिंग से निकलकर सीधे उसके सिर पर आ गिरा। हादसे में संगम के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। पंखे की चपेट में उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी घायल हो गया। घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई और शिक्षकों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में किया गया उपचार स्कूल के शिक्षक घायल छात्रों को तत्काल एम.एम. जोशी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संगम के सिर पर टांके लगाए, जबकि वैष्णव का भी इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों छात्रों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और
स्थिर है। पंखा गिरने की वजह की होगी जांच प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंखे को छत से पकड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि घटना नए भवन में संचालित कक्षा 9-डी में हुई है। उन्होंने कहा कि भवन पूरी तरह सुरक्षित है और जर्जर नहीं है, लेकिन पंखा गिरने की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पंखे की रॉड कमजोर थी, कोई बोल्ट निकल गया था या तकनीकी खामी के