TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर को मिली मिनी स्टेडियम की सौगात, ट्रांजिट कैंप में बनेगा मिनी स्टेडियम

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
प्रदेश सरकार ने रुद्रपुर शहर को मिनी स्टेडियम की सौगात दी है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। प्रदेश सरकार ने रुद्रपुर शहर को मिनी स्टेडियम की सौगात दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सभी विधायकों से उनकी प्राथमिकताओं के 10-10 कार्य मांगे गए थे। इसी क्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कैंप स्थित फुटबॉल मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा था। धामी सरकार ने इस प्रस्ताव को प्राथमिकता में शामिल कर लिया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत ने बताया कि जिला प्रशासन भूमि की पैमाइश करेगा और विभाग
मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। फुटबॉल मैदान के उपेक्षित रहने के कारण इसके किनारों पर लंबे समय से अतिक्रमण हो चुका है। स्टेडियम निर्माण के साथ ही इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा। विधायक शिव अरोरा का कहना है कि
धामी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। खासकर युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देने के लिए यह स्टेडियम बड़ा कदम साबित होगा। इसे विधानसभा क्षेत्र की 10 प्राथमिकताओं में शामिल कर मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसे विधानसभा क्षेत्र की 10 प्राथमिकताओं में शामिल कर मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है।
  • खासकर युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देने के लिए यह स्टेडियम बड़ा कदम साबित होगा।
  • विधायक शिव अरोरा का कहना है कि धामी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।