विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
संज्ञान लेते हुए सभी पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश और सघन चेकिंग अभियान चला रही थीं। वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ सोमवार देर रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए उनकी घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में
गोली लग गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध हथियार भी बरामद गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय गणपति जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल आरोपी से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने विवेचना अधिकारियों को गैंगरेप मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य तेजी से एकत्र कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार करने के निर्देश भी दिए। एसएसपी अजय गणपति ने क्या कहा? एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि