TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: इमीग्रेशन एजेंट पर 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजने का आरोप

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक इमीग्रेशन संचालक ने 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक इमीग्रेशन संचालक ने 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। पीड़ित ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
15 अप्रैल 2023 को रुद्रपुर निवासी आरोपी उनके पड़ोस में आया और कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके एवज में उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपये और फाइल चार्ज डेढ़ लाख रुपये तय हुए। 27 मई 2023 को आरोपी और उसकी पत्नी ने
उनके घर आकर 75 हजार रुपये लिए। इसके बाद विभिन्न तारीखों में कुल 11,29,500 रुपये वसूल किए गए। बेटे को विदेश न भेजे जाने पर जब पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। 9 अगस्त 2024 को उनके भाई आरोपी की दुकान गए, जहां उसने बताया कि बेटे की फाइल
खारिज हो गई है और 30 अगस्त 2024 तक पूरी राशि लौटाई जाएगी। इसके बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए और फोन पर गाली-गलौज करते हुए राशि देने से इनकार किया। पीड़ित ने सितारगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • एसएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
  • पीड़ित ने सितारगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • इसके बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए और फोन पर गाली-गलौज करते हुए राशि देने से इनकार किया।