TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
रियल एस्टेट कारोबारी से 95 लाख रुपये हड़पने, मारपीट करने और अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। रियल एस्टेट कारोबारी से 95 लाख रुपये हड़पने, मारपीट करने और अगवा करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ओमेक्स सोसायटी निवासी कारोबारी विक्रम धारीवाल ने तहरीर में बताया कि उनका रियल एस्टेट का कारोबार है। जयनगर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नंबर चार निवासी गुरमंगत सिंह उर्फ मिंटू ने उनसे अपनी जमीन का सौदा किया था, लेकिन बाद में वह जमीन किसी और को बेच दी। जब रुपये वापस मांगे तो मिंटू ने 95 लाख लौटाने की बात कही थी, पर अब फोन उठाना बंद कर दिया। शुक्रवार को मिलने पर मिंटू नशे में धुत था और टालमटोल करता
रहा। इसी दौरान कार में बैठने के दौरान उसने हाथ फंसाकर चोट पहुंचाई। इसके बाद रात करीब 10:45 बजे एक काली स्कॉर्पियो में मिंटू तीन-चार लोगों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए कारोबारी को जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर पीड़ित के भाई और परिजन आ गए। इस दौरान आरोपियों में से एक
ने गोली मारने की धमकी दी। खुद को बचाने के लिए पीड़ित के भाई बलजीत सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गुरमंगत सिंह उर्फ मिंटू और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गुरमंगत सिंह उर्फ मिंटू और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • खुद को बचाने के लिए पीड़ित के भाई बलजीत सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
  • इस दौरान आरोपियों में से एक ने गोली मारने की धमकी दी।