TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: पहाड़गंज में प्रशासन की कार्रवाई, सील बिल्डिंग को किया गया ध्वस्त, 300 से अधिक मकानों को भेजा गया नोटिस

मुख्य समाचार: रुद्रपुर के पहाड़गंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिला विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर के पहाड़गंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इससे पहले इस बिल्डिंग को सील किया गया था, लेकिन सील के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बिल्डिंग को गिरा दिया।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बीते दिनों विधायक शिव अरोड़ा ने जानकारी दी थी के यहा पर एक मस्जिद का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद जब निर्माण कार्य नहीं रुका, तो शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। पतली गली में स्थित इस
निर्माण को हथौड़े और हैमर मशीनों की मदद से गिराया गया। विरोध के बीच पूरी की गई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण पूरा किया। पुलिस बल की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई। 300 से ज्यादा मकान चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई रुद्रपुर के एसडीएम मनीष
बिष्ट ने बताया कि जिस बिल्डिंग को गिराया गया है, उसे पहले सील किया गया था, और फिर अवैध कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई। एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़गंज क्षेत्र में 300 से अधिक मकानों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने बताया कि पहाड़गंज क्षेत्र में 300 से अधिक मकानों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
  • एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
  • 300 से ज्यादा मकान चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई रुद्रपुर के एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि जिस बिल्डिंग को गिराया गया है, उसे पहले सील किया गया था, और फिर अवैध कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।