TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रूड़कीः 2 दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव, कार्यालय में मिलने से सनसनी

मुख्य समाचार: TN9 रूड़कीः उत्तराखंड सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव कार्यालय में ही मिलने से सनसनी फैल गई।
बता दें कि दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रूड़कीः उत्तराखंड सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव कार्यालय में ही मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चौकीदारी की नौकरी करने वाले अर्जुन कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से लटका हुआ मिला। 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में
थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे। वहीं, दो दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। कार्यालय में उसका शव सीढ़ियों में लटका मिला। इसकी सूचना कार्यालय के किसी कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अर्जुन के परिजन अन्य लोगों पर आरोप भी लगा रहे है। लेकिन, देखना होगा पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लेकिन, देखना होगा पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है।
  • हालांकि अर्जुन के परिजन अन्य लोगों पर आरोप भी लगा रहे है।
  • फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।