विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इसके अलावा पार्क के भीतर स्थित नाले-खालों और संवेदनशील स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। शिकार और अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरे लगाने की तैयारी है। बैराज-चीला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के समय को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। सर्दियों में यह मार्ग शाम 6 बजे और गर्मियों में रात 8 बजे बंद कर दिया जाता है। दीपावली के दौरान निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्क प्रशासन ने वनकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क गोहरी के क्षेत्राधिकारी राजेश चंद जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों
की जांच की जा रही है। प्रशासन दिन-रात अलर्ट मोड पर है और संदिग्ध वाहनों के साथ ही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। मोतीचूर रेंज में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में भी वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेंज अधिकारी गौरव नेगी के निर्देश पर वनकर्मियों की टीम ने बुधवार को मोतीचूर-देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल क्षेत्र में सघन गश्त की। इस दौरान रेलवे ट्रैक से सटे जंगलों में अवैध घुसपैठ और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी टीम गठित की गई है। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि दीपावली के दौरान जंगल में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसके