TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, CM धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद; बोले- यहीं बनाना है अपना पहला घर

मुख्य समाचार: देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत ने अपने गृह राज्य में स्थायी रूप से बसने की इच्छा जताई है।
पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और यहां अपना पहला घर बनाना चाहते हैं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत ने अपने गृह राज्य में स्थायी रूप से बसने की इच्छा जताई है। पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और यहां अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। तीन साल से तलाश रहे हैं उपयुक्त जमीन ऋषभ पंत ने 8 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए दो पोस्ट साझा किए। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग तीन वर्षों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से वह उत्तराखंड में अपने रहने के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी जरूरत के अनुसार जमीन नहीं मिल पाई है। सरकारी दर पर खरीदना चाहते हैं जमीन पंत ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि वह किसी प्रकार का विशेष लाभ या उपहार नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही जमीन खरीदना चाहते हैं और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया व मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हैं। पंत ने यह भी कहा कि वह अपने मूल राज्य लौटकर यहां के लोगों के बीच रहना चाहते हैं और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। पुराने आश्वासन का भी किया जिक्र
अपने पोस्ट में ऋषभ पंत ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड को बढ़ावा देने के दौरान उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला था। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह जमीन मुफ्त में लेने के बजाय नियमों के तहत खरीदना ही पसंद करेंगे। CM धामी ने दिया सहयोग का भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की पोस्ट पर जवाब देते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि पंत ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से देश और दुनिया में देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने पंत के अपने गृह राज्य के प्रति लगाव की सराहना करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
गए हैं और वे जल्द ही उनसे संपर्क कर नियमों के अनुरूप हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। उत्तराखंड से जुड़ा है पंत का गहरा रिश्ता 28 वर्षीय ऋषभ पंत का उत्तराखंड से गहरा नाता है। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं। वर्तमान में पंत श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। इस बीच उत्तराखंड में बसने और अपना घर बनाने की उनकी इच्छा सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। पंत की यह पहल न केवल उनके गृह राज्य के प्रति लगाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि वह भविष्य में उत्तराखंड के विकास और स्थानीय समुदाय से जुड़कर योगदान देना चाहते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पंत की यह पहल न केवल उनके गृह राज्य के प्रति लगाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि वह भविष्य में उत्तराखंड के विकास और स्थानीय समुदाय से जुड़कर योगदान देना चाहते हैं।
  • इस बीच उत्तराखंड में बसने और अपना घर बनाने की उनकी इच्छा सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
  • वर्तमान में पंत श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं।