TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

22 अप्रैल का बदला सिर्फ 22 मिनट में: बीकानेर में बोले पीएम मोदी - जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो...

मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का ज़िक्र किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई की बात करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला।
किच्छा (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का ज़िक्र किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई की बात करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा:"22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उससे 140 करोड़ भारतीयों का सीना छलनी हुआ। इसके बाद पूरा देश एकजुट हुआ और संकल्प लिया कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। और आज, आपके आशीर्वाद और हमारी सेना की वीरता से, हम उस संकल्प पर खरे उतरे हैं।" '22 मिनट में जवाब, 9 आतंकी ठिकाने तबाह' प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि भारत ने उस
हमले का जवाब सिर्फ 22 मिनट में दे दिया।"हमारी सेनाओं ने आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका नतीजा क्या होता है।" 'पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर किया' पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी और सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों
पर आ गया।"आज भारत आतंक का जवाब शांति से नहीं, शक्ति से देता है। अब दुश्मन को सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का डर सताता है। भारत अब नई नीति और नई रीति से चलता है।" 'वीर धरा राजस्थान से प्रेरणा' बीकानेर की धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"राजस्थान की ये वीर भूमि हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बढ़कर कुछ नहीं होता। यही भावना आज भारत को आतंक के खिलाफ एक अडिग और मजबूत राष्ट्र बनाती है।"

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • "
  • यही भावना आज भारत को आतंक के खिलाफ एक अडिग और मजबूत राष्ट्र बनाती है।
  • " 'वीर धरा राजस्थान से प्रेरणा' बीकानेर की धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"राजस्थान की ये वीर भूमि हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बढ़कर कुछ नहीं होता।