विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
5 दिसंबर को फ्लाइट रद्द होने के कारण कई घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यह वाउचर सरकार के नियमों के तहत मिलने वाले ₹5,000 से ₹10,000 के मुआवजे के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को हुई असुविधा की भरपाई करना है। मुआवजा सबसे पहले उन यात्रियों को दिया जाएगा, जिन्होंने IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीधे टिकट बुक किए थे। ऐसे यात्रियों की जानकारी पहले से उपलब्ध होने के कारण भुगतान प्रक्रिया तेज होगी। इसके बाद ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) से बुकिंग करने वाले यात्रियों का डेटा जुटाकर उन्हें
भी मुआवजा दिया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पात्र यात्रियों को मुआवजा मिले। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय Air Seva पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा, ताकि शिकायतों का समय पर निस्तारण हो सके और भुगतान में देरी न हो। हालांकि IndiGo ने रद्द की गई उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन OTA के जरिए टिकट बुक कराने वाले कई यात्रियों को अब तक पूरा रिफंड नहीं मिला है। कुछ मामलों में एयरलाइन ने राशि वापस कर दी, लेकिन OTA की ओर से वह रकम बैंक खाते या