विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इस तरह के आरोप जानबूझकर लगाए जा रहे हैं। अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें।” उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष सहित उत्तराखंड के लोग उनके साथ खड़े हैं। शादी से पहले पहली शादी की जानकारी नहीं होने का दावा रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू की पहली शादी से जुड़े मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विवाह से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गिरधारी लाल साहू पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने पूरे मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि पुलिस जिस तरह किसी सामान्य महिला की शिकायत पर कार्रवाई करती है, उसी तरह उनकी शिकायत पर भी निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। पति के खिलाफ गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक शब्दों के
इस्तेमाल, कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए एक कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 'मैं एक खुली किताब, जिन्होंने आरोप लगाए वो साबित करें'... . पति गिरधारी लाल साहू के विवाद के बीच रेखा आर्या का अस्पताल से पहला वीडियो... @rekhaaryaoffice @pushkardhami @INCUttarakhand @UKGaneshGodiyal #rekhaarya https://t.co/9KL1pbpU45 — ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 17, 2026 इसके अलावा, उन्होंने पति की पहली शादी और अन्य महिलाओं से कथित संबंधों को लेकर भी शिकायत में आरोप शामिल किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही हो सकेगी। गिरधारी साहू ने लगाए 210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोप विवाद के बीच गिरधारी लाल साहू ने भी वीडियो जारी कर रेखा आर्या पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि