विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान SIT ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। हालांकि शुरुआती दो दिनों में टीम को कुछ अहम सबूत मिले हैं, जो दान राशि में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। इन सुरागों की गहराई से जांच की जा रही है। #WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर कहा, "भाजपा महापाप, महाभ्रष्टाचार, घोटाले के अलावा इनके पास कोई काम नहीं है इन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है और चढ़ावे में चोरी और चंदे में चोरी जमीनों में हेरफेर कितने अरोप… pic.twitter.com/YbF9QA1qJS — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026 केंद्रीय जांच और SIT रिपोर्ट में समानता सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए IPS अधिकारी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और SIT की जांच में कई बिंदुओं पर समानता पाई गई है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। कर्मचारियों से पूछताछ जारी SIT टीम मंदिर के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से लगातार पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि
रुपए गिनने वाले कर्मचारियों के अलावा किन अधिकारियों की इसमें भूमिका हो सकती है। कुछ ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी संदेह जताया गया है, जिनकी मंदिर परिसर में बिना रोक-टोक आवाजाही रही है। #WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदे की जांच पर समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने कहा, "उसमें भारी गबन हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।" pic.twitter.com/bZnURRMlQC — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026 #WATCH दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर कहा, "ये गंभीर मुद्दा है इन्होंने भगवान के नाम पर बड़ी-बड़ी बात करके पहले चंदा चोरी किया...तो इसे पीएम मोदी ने क्यों संज्ञान नहीं लिया और अब चढ़ावा चोरी होने लगी है पहले चंदा चोरी किया और अब… pic.twitter.com/pwliQHxpo3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026 ट्रस्ट और संघ के बीच मतभेद की चर्चा मामले के सामने आने के बाद लखनऊ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।