TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक शुरू, राजनाथ सिंह और अमित शाह रहे मौजूद

मुख्य समाचार: TN9 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
यह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनने के बाद सीसीएस की पहली बैठक है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनने के बाद सीसीएस की पहली बैठक है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत ने खारिज कर दिया है।
भारत के खंडन के बावजूद ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उनकी सरकार ने दोनों देशों के बीच ‘ऐतिहासिक युद्धविराम’ करवाया है। पहलगाम हमले के बाद CCS की तीसरी बैठक बता दें कि पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद CCS पहले ही दो बार बैठक कर चुकी है। 23 अप्रैल को हुई पहली बैठक में
हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया था। इसके बाद 30 अप्रैल को पीएम आवास पर दूसरी बैठक हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई। इसके परिणामस्वरूप तीनों सेनाओं ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान को भी सबक सिखाया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके परिणामस्वरूप तीनों सेनाओं ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान को भी सबक सिखाया।
  • इसके बाद 30 अप्रैल को पीएम आवास पर दूसरी बैठक हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई।
  • 23 अप्रैल को हुई पहली बैठक में हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया था।