TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"कुमाऊं को रेलवे का तोहफा! नई ट्रेन से राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और MP के यात्रियों को बड़ी राहत"

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रेलवे ने कुमाऊं मंडल के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है।
गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रेलवे ने कुमाऊं मंडल के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन मार्च से जून तक कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी। इससे पर्यटकों के साथ ही उत्तराखंड
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के प्रवासियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। गर्मियों में कुमाऊं आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा। अब मुंबई, राजस्थान और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल - काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल यह ट्रेन मार्च
से जून तक 16 फेरों में चलेगी। मार्च: 12, 19, 26 अप्रैल: 2, 9, 16, 23, 30 मई: 7, 14, 21, 28 जून: 4, 11, 18, 25 वहीं, काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए गाड़ी संख्या 09076 भी मार्च से जून तक संचालित होगी। मार्च: 13, 20, 27 अप्रैल: 3, 10, 17, 24 मई: 1, 8, 15, 22, 29 जून: 5, 12, 19, 26 मुंबई से
चलकर यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम, गंगापुर सिटी, मथुरा, बरेली, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होकर मुंबई सेंट्रल रात 8:55 बजे पहुंचेगी। तो अगर आप मुंबई या आसपास के शहरों से कुमाऊं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब रेलवे ने आपके लिए ये नई ट्रेन शुरू की है। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करना अब और भी आसान हो गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करना अब और भी आसान हो गया है।
  • तो अगर आप मुंबई या आसपास के शहरों से कुमाऊं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब रेलवे ने आपके लिए ये नई ट्रेन शुरू की है।
  • जबकि वापसी में यह ट्रेन शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होकर मुंबई सेंट्रल रात 8:55 बजे पहुंचेगी।