TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सिख दंगों पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: '1980 के दशक में जो हुआ, वह गलत था'

मुख्य समाचार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस कार्यक्रम में जब राहुल छात्रों से संवाद कर रहे थे, तभी एक सिख छात्र ने 1984 के दंगों और सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों पर उनसे तीखे सवाल पूछे।
किच्छा (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में जब राहुल छात्रों से संवाद कर रहे थे, तभी एक सिख छात्र ने 1984 के दंगों और सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों पर उनसे तीखे सवाल पूछे। छात्र का आरोप – कांग्रेस ने सिखों की आवाज दबाई सिख छात्र ने कहा, “आप कहते हैं कि राजनीति को निडर होना चाहिए, लेकिन हमें सिर्फ कड़ा और पगड़ी नहीं चाहिए,
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हमें अभिव्यक्ति की आज़ादी चाहिए, जो कांग्रेस के शासन में नहीं थी।” छात्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न सिर्फ सिखों की आवाज को अनसुना किया, बल्कि 1984 के दंगों के आरोपी सज्जन कुमार जैसे लोगों को भी बचाया। राहुल गांधी ने कहा – 80 के दशक में जो हुआ, वह गलत था राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि वे कांग्रेस के इतिहास में हुई गलतियों की जिम्मेदारी लेने को
तैयार हैं, भले ही वे उस वक्त पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1980 के दशक में जो हुआ वह पूरी तरह गलत था। मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं और सिख समुदाय के साथ मेरे बेहद अच्छे रिश्ते हैं।” अमित मालवीय ने किया तंज “You haven’t reconciled with the Sikhs,” a young man tells Rahul Gandhi to his face, reminding him of
the unfounded fear-mongering he engaged in during his last visit to the US. It is quite unprecedented that Rahul Gandhi is now being ridiculed not just in India, but around the… pic.twitter.com/rml7JsDYKI — Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2025 बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एक युवा छात्र ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि कांग्रेस ने सिखों के साथ अन्याय किया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एक युवा छात्र ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि कांग्रेस ने सिखों के साथ अन्याय किया।
  • ” अमित मालवीय ने किया तंज “You haven’t reconciled with the Sikhs,” a young man tells Rahul Gandhi to his face, reminding him of the unfounded fear-mongering he engaged in during his last visit to the US. It is quite unprecedented that Rahul Gandhi is now being ridiculed not just in India, but around the… pic.twitter.com/rml7JsDYKI — Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2025 बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।
  • मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं और सिख समुदाय के साथ मेरे बेहद अच्छे रिश्ते हैं।