विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसमें अब हर कोई हैरान-परेशान है ,एक हफ्ते बाद ही बेटी की बारात आनी थी, लेकिन मां ने कुछ ऐसा कर दिया कि परिवार के लोग अब पुलिस के पास पहुंच गए हैं। युवती की शादी दादों थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी, बारात 16 अप्रैल को आनी थी लेकिन उससे पहले ही सास, होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। लड़की के परिवारजनों ने बताया कि दामाद का घर आना-जाना था, वह होने वाली सास के साथ घंटों अकेले रहता था और बातें करता था लेकिन किसी ने शक नहीं किया, दामाद ने कुछ दिन पहले सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था, इसके बाद दोनों की फोन पर खूब बातें होने लगीं थी। बेटी ने पुलिस को बताया कि महज 1 महीने
पहले ही उसके होने वाले पति ने एक मोबाइल भेजा था, लेकिन उसकी मां ही अपने दामाद से खूब बातें करने लगी, देर रात तक बातें होती थीं। रील बनाने के बाद उसका होने वाला पति ही सोशल मीडिया पर अपलोड करता था, दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, इससे पहले परिवार में कोई कुछ समझ पाता, उसकी मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है। बेटी ने कहा, ‘शादी तो टूट गई, मुझे अपनी मां से तो कोई मतलब नहीं है, मां जो पैसा-जेवर घर से लेकर गई है, वह वापस लौटा दे, मां घर में 10 रुपये भी छोड़कर नहीं गई है। महिला के पति जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने मुझे साली के पास बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए भेजा था, बारात 16 अप्रैल को आनी थी, मैं जब कार्ड देकर वापस लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली, पहले तो लगा कि