TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 10 गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

मुख्य समाचार: चंडीगढ़/लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान उनके पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें 2 ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल और 10 अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं।
किच्छा (एजेंसी)। चंडीगढ़/लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें 2 ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल और 10
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पूरे पंजाब में अराजकता फैलाने, गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, धमकाने और योजनाबद्ध हत्याओं में शामिल थे। उनके खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकी
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की जांच जारी है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह तीन हफ्तों तक चले विशेष ऑपरेशन की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य राज्य में ऑर्गनाइज्ड क्राइम और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी
तरह खत्म करना और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य राज्य में ऑर्गनाइज्ड क्राइम और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  • पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह तीन हफ्तों तक चले विशेष ऑपरेशन की बड़ी सफलता है।