TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, राजकुमार ठुकराल संग कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला...

मुख्य समाचार: NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसी कड़ी में रुद्रपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
किच्छा (एजेंसी)। NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्रपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की
घटना ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि
इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुई है।
  • पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
  • उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।