TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

प्रधानमंत्री मोदी ने AI Impact Summit 2026 में रखा ‘MANAV’ विजन, जानिए क्या है यह

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
देश की राजधानी में आयोजित India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। देश की राजधानी में आयोजित India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भारत का व्यापक और मानवीय दृष्टिकोण पेश करते हुए ‘MANAV विजन’ की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक AI कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि AI का विकास नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘MANAV’ का अर्थ इंसान है और यह विजन AI गवर्नेंस के लिए एक संतुलित
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और जिम्मेदार फ्रेमवर्क प्रदान करता है। MANAV विजन का अर्थ प्रधानमंत्री ने इस एक्रोनिम को विस्तार से समझाया— M – Moral & Ethical System: AI का विकास नैतिक सिद्धांतों और एथिकल गाइडेंस पर आधारित हो। A – Accountable Governance: पारदर्शी नियमों और मजबूत निगरानी व्यवस्था के साथ जवाबदेह प्रणाली। N – National Sovereignty: डेटा पर संबंधित राष्ट्र का अधिकार सुनिश्चित हो। A – Accessible & Inclusive: AI एक मल्टीप्लायर बने, किसी एक संस्था का एकाधिकार नहीं। V – Valid & Legitimate: AI सिस्टम कानूनी, प्रमाणित और विश्वसनीय हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि MANAV विजन वैश्विक
AI इकोसिस्टम के लिए एक मार्गदर्शक ढांचा साबित होगा और 21वीं सदी की AI-आधारित दुनिया में मानवता की भलाई सुनिश्चित करेगा। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर उभरती तकनीकी चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि AI स्पेस बच्चों के लिए सुरक्षित और परिवार-उपयुक्त होना चाहिए। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। भारत की बढ़ती AI क्षमता प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत AI क्षेत्र में मजबूत भविष्य देख रहा है। देश के पास प्रतिभा, ऊर्जा क्षमता और स्पष्ट नीतिगत दृष्टिकोण मौजूद है। समिट के दौरान
तीन भारतीय कंपनियों द्वारा नए AI मॉडल और ऐप लॉन्च किए गए, जिन्हें उन्होंने भारतीय युवाओं की प्रतिभा का उदाहरण बताया। वैश्विक सहयोग का आह्वान प्रधानमंत्री ने वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर्स और इनोवेटर्स को भारत के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत में डिजाइन और डेवलप कर इसे पूरी दुनिया और मानवता तक पहुंचाया जा सकता है। India AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर के नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI समिट है, जो ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ और ‘AI for Humanity’ के सिद्धांतों पर आधारित है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI समिट है, जो ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ और ‘AI for Humanity’ के सिद्धांतों पर आधारित है।
  • India AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर के नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • उन्होंने कहा कि भारत में डिजाइन और डेवलप कर इसे पूरी दुनिया और मानवता तक पहुंचाया जा सकता है।