TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा तय, जानें कब लेंगी बाबा केदार का आशीर्वाद

मुख्य समाचार: देहरादून।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पहले राष्ट्रपति का यह दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर उत्तराखंड शासन और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने संबंधित अधिकारियों को दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 1 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को शाम करीब 4:45 बजे जौलीग्रांट
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां प्रोटोकॉल के तहत उनके स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद वह देहरादून स्थित लोक भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल से मुलाकात और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले दिन यानी 2 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति लोक भवन से हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगी। धाम में करीब एक घंटे रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की संभावना है। दर्शन के बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट लौटेंगी और वहां से दिल्ली के लिए
रवाना होंगी। यह दौरा निजी बताया जा रहा है। 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ के कपाट केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। ऐसे में राष्ट्रपति कपाट बंद होने से करीब नौ दिन पहले बाबा केदार के दर्शन करेंगी। कपाट बंद होने के बाद शीतकाल के दौरान मंदिर में नियमित दर्शन की व्यवस्था बंद हो जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा, हेलीकॉप्टर संचालन, आवागमन और प्रोटोकॉल से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केदारनाथ धाम की ऊंचाई और वहां के संवेदनशील मौसम को देखते हुए हवाई संचालन और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी महत्वपूर्ण रहेंगी। शासन स्तर पर अधिकारियों को सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ धाम में 17.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चारधाम यात्रा 2026 के दौरान केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक करीब 17.6 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। यात्रा के अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यात्रा के अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
  • उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक करीब 17.6 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे।
  • केदारनाथ धाम में 17.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चारधाम यात्रा 2026 के दौरान केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है।