विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
देहरादून में प्रस्तावित उत्तराखंड इंटरनेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, ग्लोबल फूड फेस्टिवल और टोंस नदी में इंटरनेशनल रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल प्रमुख हैं। इन आयोजनों के जरिए राज्य को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की रणनीति तैयार की गई है। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा, 18 बड़े इवेंट्स को मंजूरी एडवेंचर टूरिज्म को गति देने के लिए 18 प्रमुख आयोजनों के वार्षिक कैलेंडर को भी स्वीकृति दी गई। इनमें नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा मैराथन, आदि कैलाश परिक्रमा रन, एमटीबी चैलेंज, राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप, औली विंटर कार्निवल, टिहरी एक्रो फेस्टिवल, ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ और कॉर्बेट पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसे इवेंट
शामिल हैं। [tn9_digital_paper] धार्मिक पर्यटन के लिए डेस्टिनेशन प्लान तैयार होगा राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर, कार्तिक स्वामी मंदिर और कैंची धाम के समग्र विकास के लिए डेस्टिनेशन प्लान तैयार करने का फैसला लिया गया। इसके तहत पार्किंग, विजिटर मैनेजमेंट, बुनियादी ढांचे और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। खासतौर पर त्रियुगीनारायण मंदिर को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई गई है। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बैठक में स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र