TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पंतनगर में 120वें किसान मेले की तैयारियां जोरों पर, कुलपति ने लिया जायजा

मुख्य समाचार: पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले 120वें किसान मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
तीन से छह अक्टूबर तक प्रस्तावित इस मेले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
किच्छा (एजेंसी)। पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले 120वें किसान मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तीन से छह अक्टूबर तक प्रस्तावित इस मेले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी परिसर, विभिन्न स्टॉल, किसानों और आगंतुकों के लिए सुविधाओं समेत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों से किसान, कृषि विशेषज्ञ, उद्यमी और अन्य आगंतुक पहुंचेंगे। ऐसे में उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। बढ़ेगा यातायात, रूट डायवर्जन की तैयारी किसान मेले के दौरान
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कुलपति ने बाहरी वाहनों के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था करने और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। 3 अक्टूबर को राज्यपाल करेंगे उद्घाटन विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, किसान मेले का उद्घाटन 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे। वहीं, 4 अक्टूबर को पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के आचार्य
बालकृष्ण मेले में प्रतिभाग करेंगे। 'स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान' है थीम इस वर्ष किसान मेले की थीम 'स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान' रखी गई है। मेले में किसानों को कृषि तकनीक, नवाचार और आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां एवं उपयोगी संसाधनों से परिचित कराने पर जोर रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि मेले में आने वाले किसानों और अन्य आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को तैयारियों की नियमित समीक्षा और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके लिए सभी संबंधित विभागों को तैयारियों की नियमित समीक्षा और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
  • विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि मेले में आने वाले किसानों और अन्य आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  • मेले में किसानों को कृषि तकनीक, नवाचार और आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां एवं उपयोगी संसाधनों से परिचित कराने पर जोर रहेगा।