विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
25 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। यह पर्व पूर्वांचल की महिलाओं द्वारा तीन दिन के कठोर व्रत और पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। शनिवार को नहाए-खाए, रविवार को खरना, सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य, और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर छठ घाट की सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालु महिलाएं परंपरागत तरीके से
व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए छठ मैया और सूर्य देव से आशीर्वाद मांगेंगी। पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार का आयोजन और भी भव्य होगा। सोमवार की रात को पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकारों और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जबकि मंगलवार सुबह प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसी क्रम में, खटीमा में पहली बार सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।