TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कैबिनेट मंत्री के पद से प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा...राज्यपाल ने किया मंजूर

मुख्य समाचार: TN9 उत्तराखंड : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है।
कैबिनेट मंत्री के पद से प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने मंजूर कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तराखंड : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री के पद से प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने मंजूर कर लिया है। उत्तराखंड विधानसभा में ‘पहाड़-मैदान' को लेकर ‘अभद्र टिप्पणी'
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करने के कारण पिछले तीन सप्ताह से विरोध का सामना कर रहे संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने यहां मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री
ने अग्रवाल का त्यागपत्र राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) को भेज दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक प्रेमचंद अग्रवाल का कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब
धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या पांच हो गई है। धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों को भरने की संभावना के बीच पार्टी के विधायकों के अरमानों को पंख लग गए हैं। अब देखना यह होगा इन खाली पदों पर किन चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब देखना यह होगा इन खाली पदों पर किन चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों को भरने की संभावना के बीच पार्टी के विधायकों के अरमानों को पंख लग गए हैं।
  • बता दें कि अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या पांच हो गई है।