TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप, जांच कमेटी गठित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिला अस्पताल में भर्ती साढ़े पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिला अस्पताल में भर्ती साढ़े पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नर्स द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन से महिला की जान गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएमएस ने तीन सदस्यीय
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जांच कमेटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, फुलसुंगा निवासी सिम्पी रस्तोगी (28) पत्नी मुकेश को 29 अगस्त को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद वह सामान्य हो गई थी। लेकिन रविवार शाम नर्स ने जब
इंजेक्शन लगाया तो उसका शरीर नीला पड़ गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ससुर पूरन लाल रस्तोगी ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन से उनकी बहू की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मार्च में ही बेटे की शादी सिम्पी से हुई थी। घटना से मायके पक्ष
में भी गुस्सा है। इधर, पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि जिस इंजेक्शन पर सवाल उठाया जा रहा है, वही दवा मरीज को भर्ती होने के पहले दिन से सुबह-शाम दी जा रही थी। इंजेक्शन को सील कर दिया गया है और जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  • इंजेक्शन को सील कर दिया गया है और जांच कमेटी गठित की गई है।
  • इधर, पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि जिस इंजेक्शन पर सवाल उठाया जा रहा है, वही दवा मरीज को भर्ती होने के पहले दिन से सुबह-शाम दी जा रही थी।