विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
समिति के निर्णय के अनुसार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का पूरा गायन किया जा रहा था। आरोप है कि शुरुआती दो पद पूरे होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद मंच पर मौजूद सांसद राजमोहन उन्नीथन, विधायक कल्लत्रा महिन और जिला कलेक्टर श्रीधन्या सुरेश भी बैठ गए। हालांकि, विधायक के. नीलकंदन राष्ट्रगीत समाप्त होने तक सम्मानपूर्वक खड़े रहे। भाजपा ने बताया राष्ट्रगीत और संविधान का अपमान घटना के बाद भाजपा नेताओं ने मंत्री, सांसद और अधिकारियों के रवैये की आलोचना की। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रगीत पूरा होने से पहले बैठना उसके सम्मान
और निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। भाजपा ने इस मामले में संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। भाजपा जिला अध्यक्ष एमएल अश्विनी ने घटना को संविधान का उल्लंघन बताते हुए कहा कि मंत्री, जिला कलेक्टर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री से संवैधानिक मर्यादाओं के पालन की अपेक्षा की जाती है। भाजपा ने इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है। साथ ही पार्टी ने मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिले में कई स्वास्थ्य