TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

घर से लापता किशोरी प्रेमी से शादी कर पहुंची थाने, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 रुद्रपुरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला सामने आया है।
यहां घर से लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंच गई।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रुद्रपुरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां घर से लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंच गई। इस दौरान किशोरी खुद के बालिग होने का दावा कर रही थी। वहीं, पुलिस जांच में किशोरी का नाबालिग होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बताया गया कि बीती 7 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी घर से भाग गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस जांच में किशोरी को भगाने के मामले में आकाश निवासी सरकपुर सुभानपुर पोस्ट रहमा थाना बिनावर जिला बदायूं
का नाम प्रकाश में आया। इसी बीच पुलिस आकाश के घर पर भी पहुंची थी। लेकिन वह किशोरी के साथ फरार चल रहा था। वहीं, आकाश को जब यह पता चला कि पुलिस उसे ढूंढ रही है। दोनों (आकाश और लापता किशोरी) बुधवार शाम को नाटकीय ढंग से थाने में पहुंच गए। जहां किशोरी ने कहा कि उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। इसलिए उसने अपने प्रेमी आकाश के
साथ शादी की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जिसमें पाया गया कि नाबालिग की उम्र स्कूली प्रमाण पत्र में 18 वर्ष से कम है। मामले में 20 वर्षीय आकाश के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस का लोप कर धारा- 137(2) , 87 बीएनएस व 3/4 सहपठीत 16/17 पॉक्सो की बढ़ोतरी की गई। नाबालिग से शादी के आरोप में अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
  • नाबालिग से शादी के आरोप में अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
  • मामले में 20 वर्षीय आकाश के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस का लोप कर धारा- 137(2) , 87 बीएनएस व 3/4 सहपठीत 16/17 पॉक्सो की बढ़ोतरी की गई।