विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुभेंदु अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की थीं। यह ग्रुप अधिकारियों के बीच आंतरिक बातचीत के लिए बनाया गया था, लेकिन मामला निजी दायरे तक सीमित नहीं रहा। बताया जा रहा है कि ग्रुप के एक सदस्य ने विवादित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट और उनसे जुड़ी जानकारी राज्य सचिवालय नबन्ना के अधिकारियों तक पहुंचा दी। मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई। पुलिस कमिश्नर ने इसे प्रशासनिक अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए तथ्यों की जांच कराई। जांच के बाद सोमवार देर रात संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया गया।
इसके साथ ही उन्हें ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और उनकी सेवाएं निलंबित कर दी गईं। पहले भी पुलिस अधिकारियों पर हो चुकी है कार्रवाई यह पहला मामला नहीं है, जब मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस के किसी अधिकारी पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों के बाद कम से कम दो पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जा चुका है। अब एक अन्य इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्ती की चर्चा तेज हो गई