TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पीजी कॉलेज में छात्राओं के साथ यौन शोषण, आरोपी रजनीश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 हाथरस: हाथरस के सेठ फूल चंद बागला पीजी कॉलेज में छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आज ही कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।
आरोपी के पास से मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने बरामद किया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हाथरस: हाथरस के सेठ फूल चंद बागला पीजी कॉलेज में छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आज ही कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। आरोपी के पास से मोबाइल और लैपटॉप पुलिस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने बरामद किया है। आरोप लगने के बाद से ही प्रोफेसर रजनीश फरार चल रहा था। आरोपों के मुताबिक इसका कई लड़कियों से अवैध संबंध था। बता दें कि प्रोफेसर रजनीश अश्लील वीडियो के जरिए छात्राओं को ब्लैकमेल करता था। हाथरस के एसपी आज दोपहर 12 बजे इस कांड को
लेकर प्रेस कॉफ्रेस करेंगे। क्या है पूरा मामला बता दें कि हाथरस शहर के पीसी बगला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर व चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर कालेज की छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने उनके खिलाफ रेप सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा
दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कालेज की कुछ छात्राओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ साथ तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमनाम पत्र भेजकर रजनीश की शिकायत की थी। मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने चार सदस्यों की टीम गठित कर दी. इसमें एसडीएम, बीएसए, तहसीलदार और सीओ शामिल हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने चार सदस्यों की टीम गठित कर दी. इसमें एसडीएम, बीएसए, तहसीलदार और सीओ शामिल हैं।
  • इस संबंध में कालेज की कुछ छात्राओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ साथ तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमनाम पत्र भेजकर रजनीश की शिकायत की थी।
  • थाना हाथरस गेट पुलिस ने उनके खिलाफ रेप सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।