विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कार्यक्रम के दौरान वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी–नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी–तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार–एसएमवीटी बंगलूरू और अलीपुरद्वार–मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे असम के गुवाहाटी स्थित सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा में भाग लेंगे। यह आयोजन बोडो समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित होगा। रविवार को प्रधानमंत्री असम के नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
86 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पर्यावरण-संवेदनशील राष्ट्रीय राजमार्ग पहल है, जिसमें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर और 21 किलोमीटर का बाईपास खंड शामिल है। इसी अवसर पर पीएम दो और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रविवार को ही प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के सिंगूर पहुंचेंगे, जहां वे करीब 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बंगाल से कई रेल परियोजनाओं को मिलेगा गति प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल से एलएचबी कोचों से सुसज्जित दो नई ट्रेन सेवाओं—राधिकापुर-एसएमवीटी