TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्य समाचार: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की सफलता देश के युवाओं और एथलीटों की नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।   प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर खिलाड़ियों की मेजबानी की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं की मेजबानी करके उन्हें बेहद खुशी हुई और इस दौरान खिलाड़ियों के अनुभव जानने का अवसर मिला। ‘आपने देश का मान बढ़ाया’ खिलाड़ियों से बातचीत के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “दोस्तों, आपने बहुत अच्छा काम किया है। आपने देश का मान बढ़ाया है। मैं आपको दिल से बधाई देता हूं।” उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ी आगे भी देश के लिए जीत हासिल करते रहेंगे और आने वाले समय में उनसे दोबारा मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत का हौसला बढ़ाइए।” मीराबाई चानू के संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक हुए पीएम मुलाकात के दौरान गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत का भावुक पल भी सामने आया। चानू ने अपने संघर्ष और पोडियम पर भारतीय तिरंगा फहराए जाने के दौरान महसूस किए गए भावों को साझा किया। अपने
अनुभव को याद करते हुए मीराबाई चानू भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी आंखों से बहुत आंसू निकल रहे थे और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन आंसुओं की हर बूंद उनके गोल्ड मेडल में बदल रही हो। चानू की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक नजर आए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जीते 39 पदक ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय दल ने कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा। भारतीय टीम ने इस खेल में कुल 10 पदक जीते, जिनमें सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल शामिल हैं। जूडो में भी भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारत ने ग्लास्गो में 12 जूडो इवेंट में हिस्सा लिया और कुल चार पदक जीते। इनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। अस्मिता ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, हर्ष ने भी गोल्ड जीतकर भारतीय पुरुष जूडो में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का कारनामा किया। पारंपरिक खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद शानदार प्रदर्शन ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 39 पदकों का प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग जैसे कई पारंपरिक पदक दिलाने वाले खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद भारत ने बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन किया और कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को आने वाले वर्षों में देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को आने वाले वर्षों में देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • इसके बावजूद भारत ने बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन किया और कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
  • पारंपरिक खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद शानदार प्रदर्शन ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 39 पदकों का प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग जैसे कई पारंपरिक पदक दिलाने वाले खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे।