विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अरब नागरिकों को समर्पित करता हूं। मैं लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में यहां खड़ा हूं और आपके स्नेह के लिए हृदय से आभारी हूं।" उन्होंने नामीबिया की राष्ट्रपति और वहां की जनता का धन्यवाद करते हुए इस सम्मान को दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का प्रतीक बताया। इस अवॉर्ड का नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस नामक एक दुर्लभ पौधे पर आधारित है, जो सिर्फ नामीबिया की धरती पर उगता है। 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान: भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में इज़ाफा यह पुरस्कार पीएम मोदी को मिला उनका 27वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है, और हाल की उनकी पांच
देशों की विदेश यात्रा का चौथा अवॉर्ड। बीते 24 घंटों में यह दूसरा सम्मान है, जिससे भारत की वैश्विक साख और प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता को एक बार फिर मान्यता मिली है। अब तक किन देशों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया: प्रधानमंत्री मोदी को अब तक जिन देशों ने सर्वोच्च नागरिक या विशेष सम्मान दिए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है: नामीबिया: ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस त्रिनिदाद और टोबैगो: ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक घाना: ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना साइप्रस: ऑर्डर ऑफ मकारियोस III