विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रानीगंज बाजार में फोटोग्राफी का काम करता था। वह गत 18 मार्च की रात से लापता था। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता श्याम बिहारी प्रसाद की तहरीर पर उसके गांव के सुरेन्द्र, श्री भगवान, बलि यादव और दीपक यादव तथा बिहार के सारण जिले के रोहित यादव के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि श्याम बिहारी प्रसाद ने तहरीर में उल्लेख किया कि चन्दन को उसके घर से सुरेन्द्र, श्री भगवान, बलि यादव, दीपक यादव और रोहित यादव लेकर गए तथा उसकी हत्या करके शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव और उसके ममेरे भाई रोहित यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने चंदन की चाकू से प्रहार करके हत्या करने के बाद उसके शव को गेहूं के खेत फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि चंदन सुरेंद्र यादव की बहन से फोन पर बातचीत करता था। सुरेन्द्र की बहन की इस बीच शादी हो गई तो वह उसे ससुराल में भी फोन करता था। सुरेन्द्र ने उसे ऐसा करने से कई बार मना किया, लेकिन चंदन नहीं माना। फहीम ने बताया कि चंदन ने लड़की के ससुराल जाकर भी उससे मिलने की कोशिश की