TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बिस्किट पर कैंसर की चेतावनी देख हैरान हुए लोग, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- कमाल है!

मुख्य समाचार: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शुरुआत में जहां लोगों को यह वीडियो चौंकाने वाला लगा, वहीं पूरा देखने के बाद सभी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक शख्स
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सिगरेट और गुटखा की दुकान के पास अनोखा बिस्किट बेचता नजर आता है। वह सिगरेट पी रहे लोगों को बिस्किट खाने को कहता है और उनसे इसका स्वाद बताने को कहता है। कई लोग बिस्किट चखते ही थूक देते हैं, क्योंकि उस पर चेतावनी लिखी होती है – “इसे खाने से कैंसर हो सकता है।” यह सुनते ही ज्यादातर लोग मना कर देते हैं। तब बिस्किट बेचने वाला शख्स
चुपचाप एक सवाल करता है – “अगर बिस्किट पर लिखी चेतावनी को आप इतने गंभीरता से लेते हैं, तो सिगरेट पर जो यही चेतावनी छपी होती है, उसे क्यों नजरअंदाज करते हैं?” T 5398 - Such an innovative idea .. 🙏 pic.twitter.com/T0UGRLVKGM — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 2, 2025 वीडियो के अंत में एक दमदार मैसेज सुनाई देता है –"जब वही कैंसर वाली वॉर्निंग हमने बिस्किट पर डाली
तो आपने झट से पकड़ ली, बड़े समझदार हैं आप… वाह! तो अगली बार यही समझदारी सिगरेट लेते हुए भी दिखाइएगा।" यह वीडियो इंडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर जारी किया गया है।अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – “बहुत ही इनोवेटिव आइडिया है।” यूजर्स इस वीडियो को देखकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं – "संदेश तो छोटा है, पर असर गहरा है!"

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ” यूजर्स इस वीडियो को देखकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं – "संदेश तो छोटा है, पर असर गहरा है!"
  • अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – “बहुत ही इनोवेटिव आइडिया है।
  • " यह वीडियो इंडियन कैंसर सोसाइटी द्वारा वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर जारी किया गया है।