TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत, जहरीला लड्डू खाने से हुई

मुख्य समाचार: TN9 आगरा: आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत जहरीला लड्डू खाने से हुई थी।
पुलिस ने विनय के घरवालों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 आगरा: आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली की मौत जहरीला लड्डू खाने से हुई थी। पुलिस ने विनय के घरवालों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी परिजन पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। जहरीला आधा लड्डू
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मिला दंपती की मौत बृहस्पतिवार की सुबह हुई थी। दोनों के पास जहरीला आधा लड्डू मिला था। घटना से पहले 11:15 बजे विनय ने अपने साल संदीप के मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजकर बताया था कि इन लोगों ने धोखे से जान ली है हमारी। सालों ने धोखे से कछु मिलाया है लड्डू में। संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था। दोपहर एक बजे के बाद उसने मैसेज देखा तो बाइक से सीधा बहन के घर
आजमपाड़ा पहुंचा। पुलिस ने परिवार के इन सदस्यों को लिया हिरासत में कमरे में विनय और डॉली के शव मिले थे। पास में ही 20 दिन की अबोध बच्ची रो रही थी। संदीप के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम व देवर राम को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप के पिता की तहरीर पर विनय के दोनों भाइयों, जेठानी, देवर और मां के विरुद्ध
हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। भाई ने दी बहन-बहनोई को मुखाग्नि शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले दोनों शवों को ताजगंज श्मशान घाट ले गए। वहां संदीप ने बहन और जीजा को मुखाग्नि दी। संदीप ने बताया कि बहन और जीजा के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों भाई विनय से चिढ़ते थे। हिस्सा मांग रहे थे। उन्होंने ही बहन और जीजा की हत्या कर दी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने ही बहन और जीजा की हत्या कर दी।
  • हिस्सा मांग रहे थे।
  • दोनों भाई विनय से चिढ़ते थे।