TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जिला अस्पताल रुद्रपुर में मरीजों का दबाव बढ़ा तो बदली पर्चा काउंटरों की व्यवस्था,महिला, वरिष्ठ नागरिक...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पर्चा काउंटर की व्यवस्था में बदलाव किया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पर्चा काउंटर की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब महिला और विशेष श्रेणी के मरीजों (वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, राज्य आंदोलनकारी) के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। सामान्य पुरुषों के पर्चे मेडिकल कॉलेज परिसर में कट रहे हैं। अस्पताल में गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। सितंबर की शुरुआत से महिला मरीजों के लिए एक अलग पर्चा काउंटर और विशेष श्रेणी के मरीजों के लिए दूसरा काउंटर आरक्षित किया गया है। अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल के काउंटरों पर 418 मरीजों के पर्चे कटे, जबकि मेडिकल कॉलेज स्थित काउंटर पर 426 पर्चे बने। पिछले कुछ दिनों में भी ओपीडी में भारी भीड़ रही—16 सितंबर को जिला अस्पताल में 539 और मेडिकल कॉलेज में 680 मरीजों का OPD
हुआ। मरीजों की प्रतिक्रियाएं: संजय कुमार सिंह, लालपुर: “पुरुष काउंटर पर भीड़ कम होने से पर्चा जल्दी कट रहा है, लेकिन डॉक्टर को दिखाने में अभी भी परेशानी होती है।” आरती देवी, सिराज कॉलोनी: “महिला काउंटर केवल एक होने से लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसे बढ़ाने की जरूरत है।” मनीषा शुक्ला, फुलसुंगा: “महिला मरीजों के लिए पर्चा कटने में देरी हो रही है, डॉक्टर को दिखाने में घंटों लग रहे हैं।” रंजीत सिंह, सूरजपुर: “डॉक्टर के कक्ष
के बाहर लाइन की निगरानी नहीं है। बुजुर्ग मरीज लाइन तोड़कर बीच में घुस जाते हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है।” अस्पताल प्रशासन का कहना: डॉ. आरके सिन्हा, पीएमएस जिला अस्पताल रुद्रपुर ने बताया कि महिलाओं के लिए एक और काउंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है। काउंटर संचालन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की जाएगी। दो जगह पर्चे कटने से मरीजों पर दबाव काफी कम हुआ है। इस नई व्यवस्था से मरीजों की सुविधा बढ़ाने और ओपीडी में भीड़ नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस नई व्यवस्था से मरीजों की सुविधा बढ़ाने और ओपीडी में भीड़ नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।
  • दो जगह पर्चे कटने से मरीजों पर दबाव काफी कम हुआ है।
  • काउंटर संचालन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की जाएगी।