TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पंतनगर: एयरपोर्ट पर तैनात फायरमैन की दर्दनाक हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुख्य समाचार: नैनीताल।
जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां डंपर चालक की लापरवाही ने फायर सर्विस में तैनात जवान की जान ले ली।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां डंपर चालक की लापरवाही ने फायर सर्विस में तैनात जवान की जान ले ली। इस हादसे में पंतनगर एयरपोर्ट पर फायर सर्विस के पद पर कार्यरत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
डूंगर सिंह उर्फ गोधन (56) की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के बेतालघाट के तिवारी गांव निवासी डूंगर सिंह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बाइक
से काशीपुर से पंतनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाजपुर के पास एक डंपर ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भारी टक्कर में गंभीर रूप से घायल डूंगर सिंह को स्थानीय लोगों
की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है।
  • उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
  • भारी टक्कर में गंभीर रूप से घायल डूंगर सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।