TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने तैयार की 'सिंदूर' आम की नई किस्म, सर्दियों में पकता है यह खास आम – जानें इसकी खूबियां

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने आम की एक अनोखी किस्म 'सिंदूर' विकसित की है, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि अपने विशेष पकने के समय के कारण भी चर्चा में है।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने आम की एक अनोखी किस्म 'सिंदूर' विकसित की है, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि अपने विशेष पकने के समय के कारण भी चर्चा में है। इस किस्म का नाम भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित होकर रखा गया है। डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम की उपलब्धिविश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कुलपति
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में इस किस्म को तैयार किया है। यह आम शरद ऋतु की शुरुआत यानी सर्दियों के आगमन के समय पकता है, जब सामान्यत: आम का मौसम समाप्त हो जाता है। इसलिए यह बाजार में आम के सीजन के बाद भी उपलब्ध रहेगा। बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता से भरपूर‘सिंदूर’ आम की खासियत इसका बेहतरीन स्वाद, उच्च गुणवत्ता और अनूठा मौसम चक्र है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह किस्म किसानों के लिए
आय बढ़ाने का एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है, क्योंकि यह उस समय तैयार होती है जब बाजार में आम की अन्य किस्में उपलब्ध नहीं होतीं। Uttarakhand | In a tribute to the courage of Indian armed forces and inspired by Operation Sindoor, GB Pant University of Agriculture and Technology in Pantnagar has developed a new mango variety named 'Sindoor'. Created by a team of scientists led by Dr AK Singh, the 'Sindoor'… pic.twitter.com/7DZnHXB6OX — ANI (@ANI) July 6, 2025 किसानों और आम
प्रेमियों के लिए बड़ी सौगातजीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा,“‘सिंदूर’ आम अपनी गुणवत्ता, स्वाद और विशिष्टता के कारण किसानों और आम प्रेमियों दोनों के बीच लोकप्रिय होगा। यह किस्म न केवल आम के स्वाद को नया अनुभव देगी, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर भी प्रदान करेगी।” कृषि जगत में नई उम्मीद'सिंदूर' आम की यह किस्म न केवल उत्तराखंड बल्कि देशभर के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। विश्वविद्यालय इसे बड़े स्तर पर किसानों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विश्वविद्यालय इसे बड़े स्तर पर किसानों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • ” कृषि जगत में नई उम्मीद'सिंदूर' आम की यह किस्म न केवल उत्तराखंड बल्कि देशभर के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।
  • यह किस्म न केवल आम के स्वाद को नया अनुभव देगी, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर भी प्रदान करेगी।