TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला पंकज कोली उर्फ ‘खरगोश’ गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
शहर के एक मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। शहर के एक मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दबिश देकर आरोपी पंकज कोली उर्फ ‘खरगोश’ को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते आरोपी
ने इलाके में तलवार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। वहीं, जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है,
जिससे उसकी गतिविधियों पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • वहीं, जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिससे उसकी गतिविधियों पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी।
  • कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।